ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Tigmanshu Dhulia: “मुझे चापलूसी नहीं आती..”, बड़े एक्टर्स के साथ क्यों काम नहीं...

Tigmanshu Dhulia: “मुझे चापलूसी नहीं आती..”, बड़े एक्टर्स के साथ क्यों काम नहीं करते तिग्मांशु धूलिया, पसंद से लेकर नापसंद तक, किया हर बात का खुलासा

Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया ने अपने हालिया इंटरव्यू में काफी कुछ साफ़ कर दिया है, उन्होंने अपने जिगरी इरफ़ान से लेकर अपने पसंदीदा अभिनेता तक का जिक्र किया.

04-Apr-2025 04:05 PM

By First Bihar

Tigmanshu Dhulia: जाने-माने एक्टर और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपने हाल के इंटरव्यू में कुछ रोचक खुलासे किए हैं और बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी हस्तियों को एक साथ अपने लपेटे में ले लिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वो किसी बड़े एक्टर या किसी सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाना नहीं चाहते, ऐसी कौन सी चीज है जो उनसे नहीं होगी, चाहे परिणाम जो भी हो.


इस दौरान तिग्मांशु धूलिया ने यह साफ़ कह दिया कि “ये जो बड़े स्टार्स हैं न, इनमें से ज्यादातर अपने आप को जमींदार समझते हैं, भाई तुम एक्टर हो, फिल्म मेकिंग में सबसे आसान काम होता है अभिनय करना. कई एक्टर्स का कहना है कि वे किसी फिल्म के बाद उस रोल से बाहर निकलने में मुश्किलात का सामना करते हैं.. मैं कहता हूँ ये सब बकवास की बाते हैं”.


“एक्टिंग करना इतना भी पेंचीदा काम नहीं है. अनुपम खेर जैसे दिग्गज अभिनेता एक रोल करते हैं, उससे बाहर निकलते हैं और फिर दूसरे की तैयारी में जुट जाते हैं, मगर इन सुपरस्टार्स के नखरे ख़त्म ही नहीं होते, ये अपने आप को निर्देशक-निर्माता पर बोझ बना देते हैं. मैंने भी तो एक्टिंग की है, मुझे तो ऐसा कुछ नहीं लगा. इसलिए जानबुझ कर ऐसे स्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहता”.


आगे तिग्मांशु ने यह भी कहा है कि “एक फिल्म बनाने के दौरान जमींदार सिर्फ निर्देशक होता है. एक्टर नहीं. इसके अलावा मैं उनकी चापलूसी नहीं कर सकता, उनके दरबार का दरबारी नहीं बन सकता”. बताते चलें कि तिग्मांशु धूलिया की इरफ़ान खान के संग बड़ी जमती थी और दोनों ने साथ में कमाल का काम किया. आगे जाकर तिग्मांशु अभिषेक बच्चन के साथ काम करने के इक्षुक हैं, जूनियर बच्चन उन्हें काफी अच्छे लगते हैं. इसके अलावा अजय देवगन भी तिग्मांशु की इस लिस्ट में हैं. आजकल के एक्टर्स के बारे में काम बात करते हुए तिग्मांशु ने कहा है कि “ये जो नया लॉट है वे सभी बड़े अच्छे और काबिल हैं, चाहे रणवीर हो या रणबीर सभी अनुशासित हैं और अपने काम को गंभीरता से लेते हैं.