बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Sep-2025 01:52 PM
By First Bihar
Bigg Boss 19: अगर आप भी बिग बॉस के फैन हैं, तो यकीनन आपने भी तान्या मित्तल का वायरल वीडियो जरूर देखा होगा। ये वीडियो सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि हर दर्शक को चौंका रहा है। अब सवाल ये उठता है की तान्या ने ऐसा क्या कह दिया जो अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया? आइए जानते हैं पूरा मामला-
पिछले कुछ वर्षों में बिग बॉस ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली है और यह शो लोगों की पसंदीदा एंटरटेनमेंट लिस्ट में शामिल हो गया है। बिग बॉस एक रियलिटी शो है जहां कंटेस्टेंट्स कैमरों की निगरानी में रहते हैं और हर दिन नए टास्क व ड्रामे से भरपूर होता है। अब बात करते हैं बिग बॉस की कंटेस्टेंट, तान्या मित्तल की जो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक पुराना वीडियो, जिसमें उन्होंने खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत बताया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस वायरल वीडियो में तान्या Josh Talks के एक पुराने सीजन में अपने जीवन की कहानी साझा कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने अजीब सपनों का ज़िक्र किया और कहा, "मैंने सपना देखा कि सुष्मिता सेन ने मुझे अपना मिस यूनिवर्स का क्राउन दे दिया। उस समय मुझे लगा कि मैं ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा सुंदर हूं लेकिन फिर सोचा, ऐसा कैसे हो सकता है?"
तान्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला। कई लोगों ने इसे ओवरकॉन्फिडेंस बताया, तो कुछ ने इसे मैनिफेस्टेशन की हद करार दिया। कुछ यूज़र्स ने मज़ाक में कहा कि तान्या तो कुछ भी सोच और बोल सकती हैं, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगला बयान क्या होगा। शो में तान्या का जोश और आत्मविश्वास लोगों को पसंद भी आ रहा है, लेकिन ऐसे बयान उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी बना रहे हैं। खुद को "मिलियनेयर" बताने वाली तान्या के बयान अक्सर शो की हेडलाइन बन जाते हैं। जहां कुछ लोग इसे आत्मविश्वास का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि तान्या अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं।