बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
14-Oct-2025 01:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के गया में मंगलवार को साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव अपने पत्नी प्रिया कृष्ण ननन और पूरे परिवार के साथ गया पहुंचे. गया पहुंचने के बाद साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव अपने पत्नी और पूरे परिवार के साथ अपने मां का पिंडदान विष्णुपद मसान घाट रोड स्थित कर्नाटक छात्रम में तीथ पुरोहित विनोद आचार्य के द्वारा पिंडदान और कर्मकांड कराया गया.
गया का प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए काफी प्रसिद्ध है. साउथ इंडियन फिल्म के मशहूर अभिनेता सुदीप संजीव अपने परिवार के साथ गया पहुंचे, जहां उन्होंने पिंडदान और कर्मकांड का अनुष्ठान किया. गया का विष्णुपद मंदिर उनकी पितरों की आत्मा की शांति के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है.
इस धार्मिक अनुष्ठान में सुदीप संजीव ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूरे रीति रिवाज का पालन किया और अपने माता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया. धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुदीप संजीव और उनका पूरा परिवार विष्णुपद मंदिर में जाकर भगवान विष्णु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
पिंडदान के बाद साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक रहा. गया पहुंचकर उन्होंने काफी ही अच्छा महसूस किया हूं और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ. हर व्यक्ति को अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जताने का यह अवसर अवश्य लेना चाहिए.
रिपोर्ट- नितम राज