ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Salman Khan Sikandar: "भाई, अब ब्रेक ले लो", सलमान खान से खफा हुए...

Salman Khan Sikandar: "भाई, अब ब्रेक ले लो", सलमान खान से खफा हुए उनके कट्टर फैंस, कहा "कभी नहीं सोचा था कि ऐसे भी दिन आएंगे"

Salman Khan Sikandar: भाई के जबरे फैंस भी अब उनकी फिल्मों से निराश हो चुके हैं, उनका आरोप है कि सलमान खान फिल्मों के प्रति अब गंभीर नहीं रहे. वे घिसी-पीटी फ़िल्में कर रहे हैं और उनकी मनमानी उन्हीं पर भारी पड़ने लगी है.

04-Apr-2025 01:13 PM

By First Bihar

Salman Khan Sikandar: सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. फैंस और खुद सलमान खान को लगा था कि इस बार वे सिकंदर से अपनी लगातार फ्लॉप्स और डिजास्टर्स का सिलसिला तोड़ेंगे. मगर ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया. ईद के मौके पर सलमान फिर से असफल हुए हैं और अब तो उनके फैंस भी धीरे-धीरे उनका साथ छोड़कर जाने लगे हैं.


सिकंदर को चारो तरफ से खराब रिव्युज मिले हैं. उनके जबरे फैंस तक इस फिल्म को खराब कह रहे. आलम यह है कि उनके कई फैंस सिकंदर देखने हॉल गए ही नहीं. वे अपने स्टार से निराश हैं और उनकी निराशा के बारे में अब वे खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन लिखता है “भाई, अब आप ब्रेक ले लो कुछ समय का, उसी में आपकी भलाई है”.


जबकि एक और फैन ने कबूल किया है कि “2008 के बाद यह पहली दफा है जब मैं भाई की फिल्म देखने हॉल नहीं जा रहा हूँ”. वहीं कुछ फैंस का यह भी मानना है कि सलमान पता नहीं किनकी बातों में आकर इस तरह की फ़िल्में कर रहे हैं, “मुझे लगा था ‘किसी का भाई किसी की जान’ सलमान की सबसे वाहियात फिल्म होगी और इससे नीचे अब वे नहीं जा सकते मगर इस फिल्म ने मेरे विचार को बदलकर रख दिया है”.


सिकंदर के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अपने पहले दिन इस फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की. जबकि दूसरे दिन यह कमाई बढ़कर 29 करोड़ पर गई. तीसरे दिन कलेक्शन घटकर 19.5 करोड़ पर आ गया और चौथे दिन तो हद ही हो गई.. इस फिल्म ने चौथे दिन महज 9 करोड़ 75 लाख रुपए बटोरे हैं. आलम यह है कि फिल्म शायद 100 करोड़ का भी कलेक्शन ना कर पाए.


सलमान खान की इतनी बुरी स्थिति हाल के सालों में कभी नहीं हुई थी. उनकी बुरी से बुरी फिल्म का कलेक्शन भी 150-200 करोड़ हो ही जाता था. मगर अब बात उससे भी निचले स्तर पर जा पहुंची है. सलमान खान को अब किसी ढंग के निर्देशक को पकड़ना चाहिए और अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करना चाहिए. साथ ही उन्हें अपनी मनमानी बंद करनी होगी. तभी इस मुश्किल परिस्थिति से वे उबर पाएंगे.