Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
05-Sep-2025 01:08 PM
By FIRST BIHAR
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। दोनों के खिलाफ एक व्यापारी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और अब इनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापारी दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनसे 2015 से 2023 के बीच ‘बेस्ट डील टीवी कंपनी’ में निवेश के नाम पर लगभग 60 करोड़ रुपये लिए। शुरुआत में यह राशि लोन के रूप में मांगी गई थी, लेकिन बाद में इसे इंवेस्टमेंट में बदलने की बात कहकर एक एग्रीमेंट भी कराया गया। इस समझौते के तहत 5 साल के भीतर 12% मुनाफे के साथ पूरी राशि लौटाने का वादा किया गया था, और शिल्पा शेट्टी ने पर्सनल गारंटी भी दी थी।
कोठारी के वकील जैन श्रॉफ के अनुसार, कुछ ही महीनों में कंपनी को महज 1 करोड़ की देनदारी पर दिवालिया घोषित कर दिया गया और मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में पहुंच गया। निवेशक का कहना है कि उन्होंने कई बार शिल्पा और राज से पैसे लौटाने की मांग की, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनके द्वारा दिए गए पैसों का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया, न कि व्यवसाय विस्तार के लिए, जैसा कि कहा गया था। करीब एक साल तक प्रारंभिक जांच के बाद EOW ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब उनके यात्रा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें।
मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बताया है कि अभी तक LOC जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रक्रिया जारी है। सूत्रों के मुताबिक, NCLT मामले की ऑडिटिंग करने वाले ऑडिटर को भी समन किया गया है, हालांकि त्योहारी सीजन और शहर में जारी आंदोलनों के चलते पूछताछ अब तक नहीं हो सकी है।