ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / movies / Sanoj Mishra Arrested : वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज...

Sanoj Mishra Arrested : वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज मिश्रा गिरफ्तार, फिल्म का लालच देकर रेप करने का आरोप

Sanoj Mishra Arrested : सनोज उसे एक रिसॉर्ट में ले गया. जहां लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं सनोज ने उसका वीडियो तक बना लिया था और धमकी दी कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो सारे वीडियो व तस्वीरें वायरल कर दूंगा.

31-Mar-2025 03:23 PM

By First Bihar

Sanoj Mishra Arrested : महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप मामले में गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सनोज की जमानत याचिका खारिज करने के बाद नबी करीम थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस निर्देशक पर आरोप है कि झांसी की एक युवती को इसने फिल्म में काम करने का झांसा दिया और उसका शारिरिक शोषण किया. केवल यही नहीं उस लड़की का अब तक कुल 3 बार गर्भपात भी कराया जा चुका है.


बाद में धमकी देकर उसे चुप रखा, कि “तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा”. पीड़ित लड़की ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाक़ात सनोज से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. कुछ महीनों तक दोनों में चैट हुई और फिर 17 जून 2021 को अचानक झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच कर सनोज ने उस फोन किया और मिलने बुलाया. जब युवती ने सामाजिक दवाब का हवाला देकर मिलने से मना किया तो सनोज से उसे आत्महत्या करने की धमकी देकर मिलने को मजबूर किया. 


अगले दिन फिर यही हुआ, लेकिन इस दिन सनोज ने कुछ बड़ा ही भयानक कांड करने का सोच रखा था. 18 जून को फिर से लड़की उससे मिलने आई, इस बार सनोज उसे एक रिसॉर्ट में ले गया. जहां लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं सनोज ने पीड़िता का वीडियो तक बना लिया था और धमकी दी कि अगार किसी के सामने मुंह खोला तो सारे वीडियो व तस्वीर वायरल कर दूंगा. यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा. उसने युवती को शादी का भी झांसा दिया. बाद में फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर सनोज उसे मुंबई ले गया और वहां भी यह शोषण जारी रहा. बात फिर मारपीट तक पहुंच गई. 


जानकारी के मुताबिक़ युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया जा चुका है. 2025 में सनोज ने इस लड़की को छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर कहीं भी मुंह खोला तो सभी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दूंगा. पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया और जांच की गई. सनोज ने जमानत के लिए जो याचिका दायर की थी उसे भी हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है. फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है.