ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, चोर...

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, चोर ने चाकू मारकर किया था घायल

21-Jan-2025 02:40 PM

By First Bihar

Saif Ali Khan: पिछले 6 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीते 16 जनवरी की रात चोर ने सैफ के ऊपर 6 बार चाकू से हमला बोला था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। सैफ के अस्पताल से ले जाने के लिए उनके परिवार के लोग पहुंचे हैं।


दरअसल, बीते बुधवार की रात एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर के पास चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में एक्टर को गंभीर चोटें आई थीं। चोर ने सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया था। बुरी तरह से घायल सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था।


सैफ अली खान खुद चल पा रहे हैं और लोगों से बात कर पा रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में एक महीना का समय लग सकता है। हमले में चाकू का आधा हिस्सा टूटकर उनकी पीठ में फंस गया था, उस एरिया की कॉस्मेटिक सर्जरी हुई। जिसे हील होने में एक महीना का समय लग सकता है। डॉक्टरों ने सैफ को वजन उठाने, जिम करने, शूटिंग करने से मना किया है और पूरा आराम लेने की सलाह दी है।


हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ फॉर्च्यून हाइट्स जाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह सतगुरु शरण एक बार देखने के लिए जा सकते हैं। इसी बीच उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और वायरिंग का काम किया जा रहा है। उनके घर की बालकनी में मजबूत नेट लगाई जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है।