बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Feb-2025 11:06 PM
By First Bihar
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ दिल्ली साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में पारिवारिक रिश्तों पर 'अश्लील और अपमानजनक' टिप्पणियां की गई थीं। शिकायत में शो को बंद करने और इसके कंटेंट पर कार्रवाई की मांग की गई है।
अश्लील सवाल से शुरू हुआ विवाद
शिकायत के मुताबिक, शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से बेहद अभद्र सवाल पूछा था। वकील जिंदल ने कहा कि इस शो में पिता, मां और बेटे के रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कंटेंट को सार्वजनिक मंच पर प्रसारित करके भारतीय संस्कृति को विकृत करने की कोशिश की जा रही है।
शिकायत भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 34 के तहत दर्ज की गई है। साथ ही भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 और 286 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67ए के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। वकील के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो के होस्ट और प्रतिभागियों ने पारिवारिक रिश्तों पर अश्लील टिप्पणी की है। इस वीडियो ने दर्शकों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
मुंबई में भी शिकायत दर्ज
इससे पहले मुंबई में भी रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। महाराष्ट्र महिला आयोग से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। विनीत जिंदल ने कहा कि ऐसे लोग समाज में नकारात्मक संदेश फैला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।