ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / movies / Pushpa 2 The Rule Trailer: पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान हंगामा,...

Pushpa 2 The Rule Trailer: पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, अल्लू अर्जुन-रश्मिका की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़

17-Nov-2024 05:18 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गांधी मैदान में एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए पहुंची भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी है। पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान चप्पल और ईंट-पत्थर फेंकने की बात भी सामने आ रही है।


दरअसल, पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साउथ की फिल्म होने के बाद इसके ट्रेलर रीलिजिंग के लिए मेकर्स ने पटना का चुना है। ट्रेलर लॉउंचिग को लेकर फिल्म के कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म के अन्य कालाकार पटना पहुंचे हैं।


पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस गांधी मैदान पहुंचे हैं। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिल्म के कलाकार अभी स्टेज पर पहुंचे भी नहीं थे कि भीड़ बेकाबू हो गई और हंगामा शुरू हो गया।


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर बल प्रयोग किया और लाठी भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया हालांकि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बता दें कि दुनिया भर में फिल्म Pushpa 2 The Rule Trailer का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेलर की लॉचिंग के लिए बिहार की राजधानी पटना को चुना गया है। इस इवेंट को देखने के लिए युवा वर्ग काफी एक्साइटेड  है।

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..