ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी

Home / movies / फेमस होने के लिए फालतू तरीका अपनाती हैं अक्षरा सिंह, बोली- हम नहीं...

फेमस होने के लिए फालतू तरीका अपनाती हैं अक्षरा सिंह, बोली- हम नहीं चाहते की झगड़ा खत्म हो, देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

05-Feb-2020 07:14 PM

PATNA : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्म इंडस्ट्री की नई कंट्रोवर्सी क्वीन बनना चाहती हैं. पवन सिंह के साथ चल रहे विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली अक्षरा सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किये. फर्स्ट बिहार की टीम से ख़ास बातचीत के दौरान अक्षरा यह कह बैठी कि उनको विवादों में रहना अच्छा लगता है. वह नहीं चाहती की उनका विवाद खत्म हो. 


अक्षरा सिंह की रिलीज़ होने वाली नई फिल्म 'लैला-मजनू' के प्रमोशन को लेकर पटना पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस से ख़ास बातचीत हुई. उन्होंने कंट्रोवर्सी के सवाल पर अक्षरा सिंह ने कहा कि "जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है. मैं नहीं चाहती की विवाद ख़त्म हो. मुझे खुद पर प्राउड है कि कंट्रोवर्सी मतलब अक्षरा सिंह. मैं विवादों को कॉम्प्लिमेंट्री के तौर पर लेती हूं."




इस ख़ास इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा कि "मैं अब एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग को भी साथ लेकर चलना चाहती हूं. जब एक्टिंग कर रही थी तो सोचा नहीं था कि अचानक से सिंगर बन जाउंगी. पहली फिल्म से लेकर अब तक काफी कुछ सिखने को मिला है. मैं अभी भी सीख रही हूं. अब तक का बहुत अच्छा सफर रहा है, आगे भी उम्मीद करती हूं कि सफर अच्छा ही रहेगा." अक्षरा ने आगे कहा कि बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री भी मेल डोमिनेटिंग है. पुरुष प्रधानता वाली मानसिकता यहां भी दिखती है."