मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
12-Mar-2025 09:01 AM
By First Bihar
pawan singh : पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बाद कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही इनके रिश्तों पर एक बार फिर से बहस शुरु हो गई है।
दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो, नहीं जाना मुझे किसी गैर मर्दो के साथ.. इसके बाद अब इस पोस्ट को लेकर लोग तरह-तरह के मतलब निकाल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पवन सिंह फिर से शादी करने वाले हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि अभी भी ज्योति और पवन सिंह के बीच रिश्ते मजबूत नहीं हुए हैं।
जानकारी हो कि, पवन सिंह और ज्योंति सिंह के बीच इन दिनों तलाक को लेकर बिहार के आरा कोर्ट में मामला चल रहा है। इस केस को लेकर अभी फैसला आना बाकी है। इस बीच कुछ दिन पहले पवन सिंह के मैनेजर और दोस्त दीपक सिंह ने कहा था कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में सुधार हो रहा है। उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए थे कि पति-पत्नी के बीच धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं और आने वाले दिनों में सच सबके सामने आ ही जाएगा। इसके अब अब इस तरह का पोस्ट एक अलग ही बात कहता हुआ नजर आ रहा है।
मालूम हो कि, इससे पहले पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इससे पहले संगम में पवन सिंह के फोटो के साथ स्नान करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ज्योति अपने पति पवन की तसवीर के साथ डुबकी लगाते दिखी। उनकी इस पोस्ट के ठीक एक दिन बाद एक्टर पवन सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। न सिंह ने अपने एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट किया है. जिसमें वह फोन चलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है. आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम।
आपको बताते चलें कि, पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी. साल 2014 में नीलम और पवन की शादी हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर ली. साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. ये शादी भी नहीं चली और कुछ समय बाद उनकी शादी में अनबन हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख किया।