बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Aug-2025 01:23 PM
By FIRST BIHAR
Anjali Raghav Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है। छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दोनों के बीच हुई विवादित घटना के बाद पवन सिंह ने तुरंत माफी मांगी, जिससे अंजलि ने भी विवाद को समाप्त करने का फैसला किया।
दरअसल, यह विवाद एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान तब शुरू हुआ, जब पवन सिंह को स्टेज पर अंजलि की कमर छूते हुए देखा गया। यह वीडियो वायरल हुआ और दोनों की खूब आलोचना हुई। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट कर इस घटना को स्पष्ट किया और कहा कि वह उस समय बहुत असहज थीं, लेकिन भीड़ के कारण तुरंत विरोध नहीं कर सकीं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करने की बात कही थी।
एक्ट्रेस के साथ बैड टच कर भारी फजीहत झेलने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में माफी मांगी और लिखा कि, “अंजलि, आपका लाइव मैं व्यस्तता के कारण देख नहीं पाया, लेकिन आपकी बात सुनकर दुख हुआ। मेरी भावना आपके लिए कभी गलत नहीं थी, लेकिन अगर मेरे किसी व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।”
अंजलि ने भी पवन सिंह के माफीनामे को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया और लिखा कि, “पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांगी है। वे मुझसे बड़े और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है और मैं इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहती। जय श्री राम।”
इस विवाद के बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने साथ हो रही अनदेखी की शिकायत की और ‘आत्मदाह’ जैसी गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उनके पिता जी भी पवन से मिले थे, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला।
पवन सिंह ने ज्योति के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, केवल एक कहावत दोहराई और लिखा कि “जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई।” बहरहाल, पवन सिंह की माफी और अंजलि का माफीनामा इस विवाद को खत्म करने का प्रयास है, लेकिन यह देखना बाकी है कि जनता इस मामले को कितनी जल्दी भूल पाएगी।