बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Mar-2025 02:08 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Parineeti-Raghav Ghibli Pics: सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली स्टाइल आर्ट का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। कई सेलेब्रिटीज अपनी घिबली आर्ट फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का भी नाम जुड़ गया है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पांच घिबली स्टाइल फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे परिणीति के साथ नजर आ रहे हैं।
घिबली स्टाइल इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कपल की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी घिबली स्टाइल फोटोज ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। पहले रणबीर कपूर और बिपाशा बसू की घिबली स्टाइल फोटोज सामने आई थी तो वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की भी घिबली स्टाइल फोटोज देखने को मिली है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा के पति और आप नेता राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर 5 घिबली स्टाइल फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा के साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में ग्रैंड वेडिंग की थी।