बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jun-2025 02:34 PM
By FIRST BIHAR
Panchayat Season 4 New Release Date: पंचायत सीजन 4 ओटीटी की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरीज़ में से एक है। इसके चौथे सीज़न की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में मेकर्स ने फैंस से कहा था कि अगर वे इस सीज़न को तय तारीख (2 जुलाई) से पहले देखना चाहते हैं, तो उन्हें वोटिंग करनी होगी।
फैंस ने भी इस पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी और रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की। इसके बाद प्राइम वीडियो ने एक क्लिप जारी करते हुए लिखा, शुक्रिया फॉर वोटिंग, अब होगा पंचायत वॉचिंग। फुलेरावासियों से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, नया सीजन जल्द आ रहा है।
अब मेकर्स ने फैंस से किए वादे को निभाते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की नई रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज़ अब 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही शो का ट्रेलर भी आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही दर्शकों का दिल जीत चुका है।
इसमें दिखाया गया है कि फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर ज़बरदस्त घमासान मचा हुआ है। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है, और दोनों पक्ष जीत के लिए हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। ट्रेलर में हल्के-फुल्के हास्य के साथ इमोशनल टच भी देखने को मिलता है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
इस सीजन में भी दर्शकों को अपने चहेते कलाकार जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार, पंकज झा और अन्य प्रमुख किरदार अपने-अपने शानदार अभिनय से शो को आगे बढ़ाएंगे। ‘पंचायत’ का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ ने किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार जो सह-लेखक भी हैं, उन्होंने मिलकर बनाया है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है।