बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Apr-2025 10:36 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Atul Kulkarni Visits Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी। इस हमले के बाद से देश में गुस्सा है। हर कोई आतंकवादियों के इस कायराना हमले की निंदा कर रहा है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज ने भी पहलगाम हमले की खुलकर निंदा की है।
इसी बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंच गए। उन्होंने पहलगाम से कई सारी तस्वीरें शेयर की। एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हिंदोस्तां की ये जागीर है, के डर से हिम्मत भारी है, हिंदोस्तां की ये जागीर है, के नफ़रत प्यार से हारी है, चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनार चलें, मैं आया हूं, आप भी आएं।
आपको बता दें कि अतुल कुलकर्णी ने मुंबई से श्रीनगर की फ्लाइट ली थी। इस दौरान उन्होंने खाली फ्लाइट की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'क्रू ने कहा कि उनकी फ्लाइट्स फुल जा रही थीं। अब हमें इन्हें दोबारा भरना है। चलिए जी कश्मीर चलें। हमें आतंक को हराना है।' एक्टर अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों से कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं और लिखा है कि कश्मीर आना जरुरी है। इससे पहले एक्टर सुनील शेट्टी ने भी कहा था कि कश्मीर हमारा है और अगला वेकेशन कश्मीर में ही होगा।