ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Old Bollywood: राष्ट्रीय पुरस्कार के बदले किशोर कुमार से हुई थी रिश्वत की...

Old Bollywood: राष्ट्रीय पुरस्कार के बदले किशोर कुमार से हुई थी रिश्वत की मांग? बेटे अमित ने खोला 50 साल पुराना राज

Old Bollywood: किशोर कुमार से दूर गगन की छाँव में के लिए नैशनल अवॉर्ड के बदले रिश्वत मांगी गई थी। बेटे अमित कुमार ने अब जाकर किया खुलासा, मिनिस्ट्री से सच में आया था फोन।

29-May-2025 03:23 PM

By First Bihar

Old Bollywood: भारतीय सिनेमा के महान गायक, अभिनेता, और फिल्म निर्माता किशोर कुमार को उनकी 1964 की फिल्म 'दूर गगन की छाँव में' के लिए नैशनल अवॉर्ड मिलते-मिलते रह गया था। अब उनके बेटे और गायक अमित कुमार ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है कि उनके पिता से अवॉर्ड के बदले सच में रिश्वत मांगी गई थी या नहीं। विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में अमित ने बताया कि दिल्ली के किसी मंत्रालय से किशोर कुमार को वाकई में फोन आया था, जिसमें अवॉर्ड के लिए "कुछ करने या देने" की मांग की गई थी।


अमित कुमार के अनुसार, उस समय दूर गगन की छाँव में, हकीकत, और दोस्ती जैसी फिल्में नैशनल अवॉर्ड की दौड़ में थीं। मंत्रालय के एक व्यक्ति ने किशोर कुमार से फोन कर कहा, "अगर आप कुछ करते हैं या देते हैं, तो हम आपको नॉमिनेट कर सकते हैं।" लेकिन किशोर कुमार ने इस मांग को ठुकरा दिया और जवाब में कहा, "मेरी जान के पीछे क्यों पड़े हो? मेरी फिल्म हिट है।" अमित ने बताया कि दूर गगन की छाँव में मुंबई के सुपर सिनेमा में 23 हफ्ते चली थी और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में इसे सिल्वर जुबली का तमगा हासिल हुआ था। बाद में एक तमिल फिल्म निर्माता रामू ने इस फिल्म के रीमेक के राइट्स खरीदे, जिसे नैशनल अवॉर्ड मिला था।


दूर गगन की छाँव में किशोर कुमार द्वारा निर्देशित और अभिनीत एक मार्मिक फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक पूर्व सैनिक शंकर की भूमिका निभाई थी, जो अपने गूंगे बेटे के इलाज के लिए संघर्ष करता है। सुप्रिया चौधरी और इफ्तिखार जैसे कलाकारों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं थी। किशोर ने खुद इस फिल्म का संगीत भी दिया था, जिसमें "कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन" और "आ चलके तुझे" जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं। कम बजट में बनी यह फिल्म, जिसके लिए किशोर ने अपनी माँ के गहने गिरवी रखे थे, बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, लेकिन नैशनल अवॉर्ड से वंचित रह गई।