Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
14-Jul-2025 01:41 PM
By FIRST BIHAR
Sen Rachel: मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और मिस पुडुचेरी 2021 विजेता सैन रेचल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने रविवार को पुडुचेरी स्थित JIPMER अस्पताल में अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन ने आत्महत्या की है। उनके निधन से फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। फैंस और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।
सैन रेचल का असली नाम शंकर प्रिया था। उन्होंने 2019 में 'मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु' और 2021 में 'मिस पुडुचेरी' का खिताब जीता था। अपनी डार्क स्किन को लेकर मॉडलिंग इंडस्ट्री में उन्हें कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया।
वे लंदन, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी थीं। अपनी मां को बचपन में ही खो देने के बाद उनके पिता ने उनकी परवरिश की और उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इंडस्ट्री में 'गोरेपन' के रुझान के खिलाफ अपनी बेटी का हमेशा साथ दिया।
जानकारी के मुताबिक, सैन हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 5 जुलाई को उन्होंने नींद की गोलियों का अत्यधिक सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उनके पिता उन्हें पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल ले गए, फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें JIPMER अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।
उरलैयनपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उनकी आत्महत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बुलंद इरादों और संघर्षों के लिए जानी जाने वाली सैन की इस तरह मौत से उनके प्रशंसक और शुभचिंतक बेहद आहत हैं।