बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Mar-2025 01:13 PM
By First Bihar
Bollywood News : लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में एक कमाल का खुलासा कर दिया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। बात करीब 10 साल पुरानी है।
ऋतिक के जन्मदिन का मामला
अभिनेता ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई हस्तीयाँ एक जगह पर मौजूद थीं। जिसमें शाहरुख़, गौरी, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह इत्यादि शामिल थे। जन्मदिन की पार्टी पूरी रात चली और सुबह सभी लोग मीका सिंह की हमर कार में घूमने निकले थे।
वादा किया और भूल गए
इसी दौरान पार्टी के ख़त्म होने के बाद शाहरुख़ खान ने मीका सिंह से वादा किया था कि वे उन्हें एक बाईक गिफ्ट करेंगे। मीका के अनुसार SRK ने जॉन और अभिषेक को तो बाईक गिफ्ट कर दिया मगर मीका को गिफ्ट करना भूल गए। जिस पर मीका ने आगे यह भी कहा कि "बाईक नहीं दिया तो कम से कम एक साईकिल ही दे देते, मैं उसी में खुश हो जाता"।
प्लेस्टेशन गिफ्ट कर चुके हैं SRK
हालांकि मीका ने यह माना कि शाहरुख़ उन्हें कई अन्य गिफ्ट्स दे चुके हैं, जिसमें एक प्लेस्टेशन भी शामिल है। बताते चलें कि शाहरुख़ खान को उनकी दरियादिली और मेहमानों संग अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता है। कई एक्टर्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि SRK किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे मानों अगला आदमी काफी विशेष हो। यही बात उन्हें ख़ास बनाती है।
अब पक्का मिलेगी बाईक
हालांकि मीका सिंह ने मजाक-मजाक में SRK पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है लेकिन अब जैसे ही यह बात शाहरुख़ तक पहुंचेगी, संभवतः वह एक बाईक इस बार मीका को भेज ही देंगे, ताकि अगली बार मीका मजाक में भी ऐसी बात मीडिया में ना करें।