ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / ED Sent Summon To Mahesh Babu: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे साउथ सुपरस्टार...

ED Sent Summon To Mahesh Babu: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, ED ने भेजा समन

ED Sent Summon To Mahesh Babu: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू फंस गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महेश बाबू को समन भेजा है और उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया है।

22-Apr-2025 09:35 AM

By KHUSHBOO GUPTA

ED Sent Summon To Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के पति महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी के ऑफिस में पेश होने का समन मिला है। महेश बाबू को यह समन हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्म साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। महेश बाबू ग्रीन मीडोज के ब्रांड एंबेसडर थे। कुछ समय पहले ही इन दोनों कंपनियों और उससे जुड़े कई निवेशकों के खिलाफ छापेमारी की गई थी।


दोनों ही कंपनियों के सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली जैसे पॉश इलाकों में स्थित जगहों सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की थी। साईं सूर्या के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। ईडी का मानना है कि उन डील्स में कैश पेमेंट कर धोखाधड़ी और मनी लॉड्रिंग की गई है। जांच तब शुरू हुई जब तेलंगाना पुलिस ने प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें भग्यानगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र सुराना और साईं सूर्या डेवलपर्स के मालिक के सतीश चंद्र गुप्ता शामिल हैं। ईडी के सूत्रों का कहना है कि महेश बाबू को साईं सूर्या डेवलपर्स के ऐड के लिए 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के जरिए 3.4 करोड़ रुपये और कथित तौर पर नकद में 2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। 


आपको बता दें कि महेश बाबू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता है। इसलिए वो बॉलीवुड में काम नहीं कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ssmb 28 में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने- माने डायरेक्टर एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश के साथ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी चल रही है।