Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
24-Feb-2025 12:57 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर महाकुंभ पहुंचे। जहां उन्होंने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम में डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की और कहा, “बहुत मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम है। हम यहां के सीएम साहब, योगी साहब का धन्यवाद करते हैं कि इतना अच्छा इंतजाम कर रखा है।
अक्षय कुमार सादा कुर्ता पायजामा पहने अक्षय घाट पर पहुंचे और नदी में उतरे। पानी में जाने से पहले उन्होंने हाथ जोड़कर जमीन पर माथा टेका और फिर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। नहाने के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से हाथ भी मिलाया। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि 'मुझे याद है, जब 2019 में पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे..अब तो इस वक्त सब बड़े बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी आ रहे हैं अडाणी आ रहे हैं, बड़े बड़े एक्टर आ रहे हैं..तो इसे कहते हैं महाकुंभ, किस हिसाब से इंतजाम किया हुआ है। ये बहुत ही बहुत ही बढ़िया है।”
अक्षय कुमार ने महाकुंभ में तैनात पुलिसवालों और वहां काम करने वाले लोगों का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने यहां सबका इतना ध्यान रखा है। इनका हाथ जोड़कर बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। एक्टर ने इसके बाद शानदार व्यवस्था के लिए सबको शुक्रिया कहा। आपको बता दें कि महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। लेकिन देश-दुनिया से लाखों लोग हर दिन प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।