Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
23-Apr-2025 06:06 PM
By First Bihar
Mahabharat: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर खुलकर बातचीत की है. ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए गए इस साक्षात्कार में अभिनेता ने बतलाया है कि वे इसी साल से ‘महाभारत’ पर काम करना शुरू करेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है. सभी जानते हैं कि आमिर खान को ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है. फिर इतना तो तय है कि आमिर अपनी इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में कोई लापरवाही न खुद करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे.
आमिर ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि इस फिल्म को कई हिस्सों में बनाया जाएगा. फिलहाल 3 से 4 साल तो इसकी स्क्रिप्ट को तैयार करने में ही चला जाएगा. उसके बाद फिल्म सीरीज ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह इसे एक बार में ही शूट किया जाएगा. हां, ये बात जरूर है कि इसके अलग-अलग हिस्सों को कई डायरेक्टर्स मिलकर डायरेक्ट करेंगे. आमिर से इस दौरान यह भी पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म प्रोजेक्ट में अभिनय करते भी देखे जाएंगे?
इस बात का जवाब देते हुए आमिर ने कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेंगे यह तो तय है, लेकिन इसमें अभिनय करने के बारे में अभी कुछ तय नहीं है. आमिर का कहना है कि रोल के हिसाब से ही कास्टिंग की जाएगी, जो जिस रोल में फिट बैठेगा उसे वह जिम्मेदारी दी जाएगी. बता दें कि पहले इस बात चर्चा चली थी कि ‘महाभारत’ में आमिर खुद ‘श्रीकृष्ण’ के रोल में दिखाई देंगे, हालांकि इस बारे में उन्होंने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी साफ़ नहीं किया है.
आमिर ने अपने फैंस को इस बात का भरोसा दिलाया है कि ‘महाभारत’ जब वह बड़े स्क्रीन पर देखने जाएंगे तो उन्हें इसकी भव्यता को देखकर गर्व महसूस होगा. इन फिल्मों को हॉलीवुड के स्तर पर बनाया जाएगा और हर एक चीज का ध्यान काफी बारीकी से रखा जाएगा. बताते चलें कि कुछ समय पहले यह खबर निकली थी कि आमिर ‘राकेश शर्मा’ की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं, लेकिन फिर यह फिल्म डब्बे में बंद हो गई. अब इसके पीछे का कारण सामने आया है, आमिर ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि वह ‘महाभारत’ पर काम करना चाहते थे.