Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
04-May-2022 10:03 AM
PATNA : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों भोजपुरी स्टार अलग-अलग मुद्दों पर एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। लेकिन इन दोनों की लड़ाई अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जा पहुंची है। दरअसल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 3 दिन पहले नीतीश कुमार के सामने गुहार लगाई थी और यह कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही है। धमकी देने वालों के ऊपर एक्शन लिया जाए और अब पवन सिंह ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के सामने एक मांग रख दी है।
पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने CM नीतीश से अपील की है कि भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कैबिनेट से कानून बनाया जाए। उन्होंने लिखा है, बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के ज़रिये जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर, और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों के कारण बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप, चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शीघ्र कोई ऐसा क़ानून बिहार में लाने की कृपा करें, जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।'
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी थी। दरअसल उनका आरोप यूट्यूबर गौतम सिंह पर था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यूट्यूबर से धमकियां मिली है। खेसारी लाल यादव और यू ट्यूबर गौतम सिंह के बीच का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब पवन सिंह ने सीएम नीतीश के सामने अपनी झोली फैला दी है।
पिछले दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से खूब नोक झोंक हुई थी। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। अब पवन सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश से अपील की है कि भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कैबिनेट से कानून बनाया जाए। माना जा रहा है कि इस पोस्ट में भी पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव की ओर ही इशारा किया है।