बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jan-2025 01:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
BIGG BOSS 18: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विनर के नाम से पर्दा उठ चुका है। करणवीर मेहरा शो जीत चुके हैं। करणवीर मेहरा ने बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ करणवीर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। करणवीर मेहरा की जीत पर उनके फैंस जश्न मना रहे हैं।
जब से इस शो को टॉप 6 फाइनलिस्ट मिले उसके बाद से इस बात की लगातार चर्चा हो रही थी कि आखिर इस शो का खिताब कौन जीतेगा। शो के होस्ट सलमान खान ने विनर के तौर पर करणवीर मेहरा का नाम लिया और विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे। आपको बता दें कि 19 जनवरी को ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले हुआ। टॉप 6 कंटेस्टेंट के साथ-साथ फिनाले से पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट ने भी फिनाले एपिसोड में शिरकत की।
‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। 18 कंटेस्टेंट शो में शामिल हुए थे। शो के बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। हालांकि, सभी को पीछे छोड़ते हुए फिनाले में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह ने जगह बनाई। वहीं इन 6 में से करणवीर मेहरा ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है।