ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / movies / इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली को मिली धमकी, मंदार महोत्सव में बढ़ाई...

इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली को मिली धमकी, मंदार महोत्सव में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

16-Jan-2024 10:27 PM

By First Bihar

BANKA: बांका में आयोजित मंदार महोत्सव में इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली को आमंत्रित किया गया है। लेकिन इससे पहले सूफी गायक सलमान अली को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बांका जिला प्रशासन ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सलमान से किसी भी बाहरी शख्स को मिलने की इजाजत नहीं दी गयी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम की तैनाती की गयी है। 


जैसे ही इस बात की जानकारी बांका डीएम अंशुल कुमार को मिली उन्होंने तुरंत सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी। बताया जाता है कि मंदार महोत्सव में गड़बड़ी फैलाने की कुछ असमाजिक तत्वों ने योजना बना रखी है। इसी को लेकर गायक सलमान अली को धमकी भी दी गयी है। असामाजिक तत्व शायद नहीं चाहते कि सलमान अली का कार्यक्रम मंदार महोत्सव में हो। बता दें कि सलमान अली का प्रोग्राम आज रात होगा। इससे पहले आयोजन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


वही सलमान अली की सुरक्षा का जिम्मा वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार और मजिस्ट्रेट अमलेंदु कुमार को दी गयी है। इस धमकी के मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। मंच के पास ही एक कमरा सिंगर के लिए बनाया गया है। जहां बाहरी लोगों की एंट्री नहीं होगी। हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। गायक के लिए बने रूम के आस-पास भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। 


बता दें कि 2018 में इंडियन आइडल-10 में सलमान अली नजर आए थे। अपनी गायिकी से उन्होंने यह मुकाम हासिल की। शायद ही कोई होगा जिसने सलमान के गाने नहीं सुने होंगे। सलमान ने फिल्म सुई-धागा में भी अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध किया था। 


सलमान अली का सोशल मीडिया पर भी जलबा है। यू-ट्यूब चैनल में उनके करोड़ों फालोअर्स हैं। यूट्यूब से उन्हें गोल्डन और सिल्वर भी मिला हुआ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज रात सलमान अली का कार्यक्रम होगा। बांका जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आज मंदार महोत्सव में भी सलमान अपनी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके फैंस सलमान अली के कार्यक्रम को देखने के लिए शाम से ही मंदार महोत्सव में पहुंच चुके हैं।