बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Aug-2025 03:56 PM
By FIRST BIHAR
Prem Sagar Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रेम सागर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम सागर ने 31 अगस्त की सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेम सागर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ‘यह दुखद समाचार साझा करते हुए अत्यंत पीड़ा हो रही है। रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।‘
प्रेम सागर पेशे से फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने वर्ष 1968 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उनके निर्देशन और निर्माण में बनीं चर्चित फिल्मों में ‘चरस’, ‘ललकार’ और ‘अलिफ लैला’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज भी बनाए, जिनमें वर्ष 1985 में प्रसारित हुआ 'विक्रम और बेताल' प्रमुख है। इस शो को उन्होंने निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया था।
प्रेम सागर, रामानंद सागर फाउंडेशन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। यह फाउंडेशन शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करने वाली नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो महाराष्ट्र के गांवों और वंचित समुदायों के लिए काम करती है। अब उनके निधन के बाद, उनकी इस लेगेसी को उनके बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे। प्रेम सागर का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में किया जाएगा।