ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / movies / फेसबुक पर फूट-फूटकर रोई अक्षरा सिंह, बोली- मैं वैसी लड़की नहीं हूं, जो...

फेसबुक पर फूट-फूटकर रोई अक्षरा सिंह, बोली- मैं वैसी लड़की नहीं हूं, जो करना है कर लो

16-Jan-2021 06:20 PM

PATNA :  भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई हैं. अक्षरा सिंह के नए गाने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ के रिलीज होते ही फिर से विवाद शुरू हो गया है. यूट्यूब और फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस गाने को व्यूअर्स रिपोर्ट मार रहे हैं. दर्शकों के ऐसे रिस्पांस को लेकर मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया में अपना दर्द साझा किया है. उन्होंने इसे साजिश करार दिया है.


आपको बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नए साल में गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ रिलीज हुआ है. इस गाने को दर्शकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी भारी संख्या में लोग इस गाने को रिपोर्ट कर रहे हैं, जिस्कार अक्षरा ने दुःख बताया है. अक्षरा का कहना है कि उनका ये नया भोजपुरी गाना पति-पत्नी के बीच की बातचीत पर आधारित है. उन्हें गाने से काफी उम्मीदें हैं. उनके गाने को सभी सुन सकते हैं. इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन एक ख़ास वर्ग के लोग दुश्मनी निकाल रहे हैं. उन्हें जान बूझकर इंडस्ट्री में टारगेट किया जा रहा है. उन्हें नीचा दिखाने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है.





फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बहुत कुछ कहा है. उन्होंने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ गाने को लेकर अपनी बातें कही हैं. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नए गाने पर जारी विवाद को लेकर भी सफाई दी है. उन्होंने ये भी कहा कि 'किसी के दबाव में आकर मैं कोई गलत कदम नहीं उठाउंगी. मैं वैसी लड़की नहीं हूं. मैं कड़ी मेहनत कर के यहां तक पहुंची हूं और मेरे दर्शक मुझे काफी पसंद करते हैं. मैं और भी ज्यादा मेहनत करुँगी और लोग मुझे किसी भी प्लेटफार्म पर पसंद करेंगे." 


आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ गाने में आवाज दी है. गाने में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा हैं. लिरिक्स मनोज मतलबी और संगीत अविनाश झा घुंघरू का है. साथ ही साथ हम आपको ये भी बता दें कि अक्षरा सिंह की अपकमिंग मूवी ‘जान लेबू का’ की भी शूटिंग बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के राय बरेली में होने जा रही है.


नई मूवी ‘जान लेबू का’ में अक्षरा अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की सुपरहिट जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी.  भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फैंस को सरप्राइज देने को तैयार हैं.