ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Chandra Barot Passes Away: फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 वर्ष...

Chandra Barot Passes Away: फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Chandra Barot Passes Away: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। 1978 की इस कल्ट फिल्म से पहचान बनाने वाले बरोट ने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।

20-Jul-2025 01:21 PM

By FIRST BIHAR

Chandra Barot Passes Away: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। वर्ष 1978 में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्र बरोट का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार, 20 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।


चंद्र बरोट के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्ममेकर फरहान अख्तर, जिन्होंने चंद्र बरोट की ‘डॉन’ को 2006 में दोबारा बनाया और उसे एक फ्रेंचाइज़ी का रूप दिया, ने भी उनकी मौत पर दुख जताया। फरहान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ओरिजिनल डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदनाएं हैं।


चंद्र बरोट को बॉलीवुड में उनकी कल्ट-क्लासिक फिल्म 'डॉन' के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने ‘पूरब और पश्चिम’, ‘यादगार’, और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। वे कुछ बंगाली फिल्मों से भी जुड़े रहे, लेकिन उनके अनुसार, उन्हें लोग हमेशा ‘डॉन’ के लिए ही याद रखेंगे।


बता दें कि 1978 में रिलीज हुई ‘डॉन’ अपने स्टाइलिश एक्शन, दमदार डायलॉग्स और यादगार म्यूजिक के लिए मशहूर रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और प्राण जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसकी स्क्रिप्ट सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना खास स्थान बना गई।