Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
09-Mar-2025 06:35 AM
By First Bihar
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर ईशान खट्टर का नया गाना 'प्यार आता है' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की कामयाबी के बाद तारा सुतारिया ने कश्मीर में हुई शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
तारा और ईशान की जोड़ी को फैंस ने किया पसंद
गाने की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है, जिसमें तारा शिफॉन साड़ियों में बेहद आकर्षक लग रही हैं, वहीं ईशान ने भी मैचिंग रंग के कपड़े पहने हैं। तारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "कश्मीर में शूट हुए हमारे स्पेशल सॉन्ग 'प्यार आता है' की कुछ प्यारी यादें।"
तारा और ईशान की इस नई जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक फैन ने लिखा, "क्या जादुई गाना है! बहुत पसंद आया," तो दूसरे ने कमेंट किया, "तारा सचमुच बहुत खूबसूरत हैं, टैलेंटेड भी हैं और समझदार भी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग उन्हें इतना कम क्यों आंकते हैं?"

गाने में दिखा पुरानी मोहब्बत का नया अंदाज
'प्यार आता है' एक रोमांटिक गाना है, जो पुराने जमाने के रोमांस को नए अंदाज में पेश करता है। इस गाने में ईशान खट्टर का चार्म और तारा सुतारिया के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
तारा के पूर्व प्रेमी आदर जैन का बयान सुर्खियों में
तारा सुतारिया उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड आदर जैन ने अपने शादी के फंक्शन के दौरान अपने पिछले रिश्ते को 'टाइमपास' कह दिया था। आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा के लिए प्यार जताते हुए कहा था, "मैं हमेशा से अलेखा से प्यार करता था और उनके साथ ही रहना चाहता था। उन्होंने मुझे 20 साल का लंबा 'टाइमपास' करवाया। लेकिन अब मुझे इस खूबसूरत लड़की से शादी करने का मौका मिला है।"

आदर के इस बयान पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी और तारा सुतारिया के फैंस ने इसका विरोध किया। तारा की मां टीना सुतारिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "अगर आपका बॉयफ्रेंड/पति कभी भी आपके लिए कुछ अपमानजनक बोले तो उसे एक कागज पर लिखने को कहो और उसे उनकी मां और बेटी को देने को कहो। अगर वह ये बात अपनी मां से या अपनी बेटी से नहीं कह सकता तो उसे आपको भी नहीं कहनी चाहिए।"
तारा सुतारिया का करियर
तारा सुतारिया ने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'मरजावां', 'हीरोपंती 2' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। गाने 'प्यार आता है' की सफलता से तारा और ईशान की जोड़ी को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।