बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Mar-2025 04:58 PM
By First Bihar
Bollywood News: फेमस कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं। दरअसल समय रैना पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में हैं। इसका कारण इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर इलाहाबादिया के विवाद कमेंट का कमेंट है जो उन्होंने माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर सवाल किया था। रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ बाकी जज पैनल से भी पूछताछ हो गई है। समय रैना से भी पूछताछ किया जाना था, लेकिन अभी तक यह संभव नही हो पाया है कि इनसे पूछताछ किया जा सके।
महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से समय रैना को समन भेजा गया था और उन्हें 17 मार्च से पहले पेश होने के लिए कहा गया था। मगर आज समय साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए। जिस वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 19 मार्च को पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा है।
समय को आज अपना बयान दर्ज कराने के लिए साइबर सेल में बुलाया गया था, लेकिन वे महाराष्ट्र साइबर सेल को इग्नोर करते हुए पेश नहीं हुए है। जिसके बाद उन्हें विवाद के बीच एक और बड़ा झटका तब लगा है दरअसल दिल्ली में उनके होने वाले शोज को कैंसिल कर दिया गया है। 21 मार्च और 23 मार्च को समय का दिल्ली में लाइव शो था, जो चार दिन पहले ही कैंसिल हो गया है। यह दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में होने वाला था।
वहीं समय रैना 9 फरवरी के बाद से ही सोशल मीडिया से दूर हैं। शो के विवाद पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे एपिसोड्स को हटा दिया हैं और जो भी हो रहा है, मेरे लिए हैंडल करना बहुत मुश्किल है। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाने और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसी के साथ को-ऑपरेट करूंगा ताकि वे फेयर तरीके से जांच कर सके।