ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / ग्रैमी-नॉमिनेटेड सिंगर एंजी स्टोन का निधन, मैनेजर ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

ग्रैमी-नॉमिनेटेड सिंगर एंजी स्टोन का निधन, मैनेजर ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

ग्रैमी-नॉमिनेटेड आर एंड बी सिंगर एंजी स्टोन का 63 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। यह हादसा शनिवार को अलबामा के मोंटगोमरी में हुआ।

03-Mar-2025 06:20 AM

By First Bihar

Angie Stone: ग्रैमी-नॉमिनेटेड आर एंड बी सिंगर एंजी स्टोन का 63 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। यह हादसा शनिवार को अलबामा के मोंटगोमरी में हुआ। स्टोन हिप-हॉप तिकड़ी "द सीक्वेंस" की मेंबर थीं और अपने हिट गाने "विश आई डिड नॉट मिस यू" के लिए जानी जाती थीं।


कैसे हुआ हादसा?

स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप III के अनुसार, शनिवार सुबह 4 बजे वह कार से अलबामा से अटलांटा लौट रही थीं, तभी उनका वाहन पलट गया और एक बड़े ट्रक से टकरा गया। हाईवे पेट्रोल के अनुसार, यह हादसा मोंटगोमरी शहर से 8 किमी दूर दक्षिण में हुआ। कार्गो वैन में स्टोन को छोड़कर बाकी सभी यात्री बच गए, जबकि स्टोन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वैन चालक सहित अन्य सात लोग घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।


परिवार और प्रशंसकों में शोक

स्टोन की बेटी डायमंड और ‘द सीक्वेंस’ की मेंबर ब्लोंडी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। परिवार ने बयान जारी कर कहा, "हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं और बेहद दुखी हैं। हमारे पास इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।" म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गजों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर स्टोन को श्रद्धांजलि दी।

news image


संगीत जगत को बड़ा नुकसान

स्टोन को शनिवार को सेंट्रल इंटरकॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन (CIAA) पुरुष चैंपियनशिप बास्केटबॉल खेल के हाफ-टाइम शो में परफॉर्म करना था। खेल के दौरान उनकी याद में कुछ पलों का मौन रखा गया।


संगीत से था गहरा नाता

स्टोन के संगीत करियर की शुरुआत हिप-हॉप ग्रुप "द सीक्वेंस" से हुई थी। 1999 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं अपने माता-पिता को बहुत मानती थी और हमेशा वही किया जो मैं करना चाहती थी।" उनके असामयिक निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।