बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Mar-2025 03:18 PM
By First Bihar
Bollywood Untold : हर्षवर्धन राणे एक ऐसा नाम जो 2025 में एक बार फिर से चर्चा में आया, वो भी अपनी 9 साल पुरानी फिल्म की वजह से. फिल्म का नाम तो आप सब को पता होगा? जी हां वही फिल्म जो इस साल री-रिलीज हुई और बॉक्स-ऑफिस पर छा गई. हम बात कर रहे हैं “सनम तेरी कसम की”. इस फिल्म ने जितनी कमाई अपने रिलीज के वक्त 2016 में नहीं की थी, उससे ज्यादा की कमाई इस फिल्म ने इस साल कर ली जब ये 7 फरवरी को फिर से रिलीज की गई थी.
समय की पलटी
बताते चलें कि 2016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो इसनें मात्र 9 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका बजट ही 18 करोड़ था. उस समय इस फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया था, लेकिन जब यह फिल्म दोबारा 2025 में रिलीज की गई तो आप जानते हैं इस फिल्म ने कितने करोड़ कमाए? कुल 44 करोड़ 55 लाख रुपए. जिसके बाद इस फिल्म को हिट करार दे दिया गया.
फैंस से मार्मिक अपील
इसके बाद हर्षवर्धन राणे ने एक ऐसी बात कही थी जिसे सुनकर सभी फैंस भावुक हो गए. राणे ने कहा “जितना प्यार आप लोगों ने इस फिल्म को आज दिया है उतना अगर 2016 में दे देते तो आज मैं कहाँ से कहाँ होता”. साथ ही हर्षवर्धन राणे ने अपने सभी फैंस से यह अपील भी की कि “जो आप लोगों ने मेरे साथ किया है वो कभी किसी और नए अभिनेता के साथ मत करना”.
मजाक जो लगा था दिल पर
चलिए ये बातें अब साइड में रखते हुए मुख्य मुद्दे पर आते हैं.. इस बेहद काबिल एक्टर ने एक ऐसे वाकये का जिक्र किया जब एक स्टार किड ने इन्हें नीचा दिखाने और इनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की थी. जब इनकी फिल्म आई थी तब उस सितारे के बच्चे ने इनसे कहा था कि “तुम्हारी फिल्म की टिकट कोई नहीं खरीदेगा, लोग बस तुम्हारे साथ सेल्फी लेंगे और चले जाएंगे”.
आज हैं सभी के चहेते
यह बात राणे को बहुत ही ज्यादा बुरी लगी थी. इससे उनके दिल पर जो चोट लगी थी उससे वह आज तक नहीं उबर पाएं हैं. हालांकि अब उन्हें हर कोई जानता है और शायद वह स्टार किड आज इनकी लोकप्रियता के सामने कहीं नहीं होगा. इस घटना से हमें सीख यह मिलती है कि किसी और की बातें सुनकर हमें अपने मनोबल को कभी टूटने नहीं देना चाहिए. क्या पता हम उस नीचा दिखाने वाले की सोच से भी ऊपर जाने की काबिलयत रखते हों.