बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Mar-2025 12:58 PM
By First Bihar
Box Office Report : विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए अब राजकुमार राव एवं श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ के करीब पहुंच गई है, और जल्द ही इसे पीछे भी छोड़ देगी. बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर कुल 597 करोड़ और 99 लाख की कमाई की थी.
जबकि विकी कौशल की ‘छावा’ अभी फिलहाल 570 करोड़ और 65 लाख की रकम पर है. अपने पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 219 करोड़ 25 लाख का बिजनेस किया था, दुसरे हफ्ते में 180 करोड़ 25 लाख, तीसरे हफ्ते में 84 करोड़ 5 लाख, चौथे हफ्ते में करीब 56 करोड़ इस फिल्म ने बटोरे हैं, हालाँकि इस बात में कोई शक नहीं कि अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम साँसे ले रही हैं.
हाल की कमाई पर नजर डालें तो इस हफ्ते छावा ने सोमवार से बुधवार तक में 8 करोड़ रूपये कमाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में और कितने करोड़ रूपये यह फिल्म अपनी झोली में डाल पाती है. हालाँकि कई फैंस ऐसे भी हैं जो यह मानते हैं कि संभवतः यह फिल्म स्त्री 2 के कलेक्शन तक ना पहुंच पाए.. अब क्या होता है और क्या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा.
एक बात तो सभी मानते हैं कि छावा जैसी फ़िल्में रोज रोज नहीं बनती. जैसा प्यार लोगों ने इस फिल्म को दिया है वैसा प्यार दर्शकों से बहुत गिनी चुनी फिल्मों को ही मिल पाता है. काश बॉलीवुड इस तरह की और भी फिल्मों का निर्माण करे तो लोग साउथ की फिल्मों को देखना ही भूल जाएँगे.