ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / movies / Satish Shah Death: फेमस बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में...

Satish Shah Death: फेमस बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के इंद्रवदन साराभाई के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई।

25-Oct-2025 04:24 PM

By FIRST BIHAR

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। उन्होंने 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वे किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। 26 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


74 वर्ष की आयु में सतीश शाह के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी फिल्म इंडस्ट्री पीयूष पांडे के निधन से उबर भी नहीं पाई थी कि सतीश शाह के अचानक जाने से एक और बड़ा झटका लगा है।


सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के किरदार से मिली। इस कॉमेडी शो में उनका अभिनय आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और इंस्टाग्राम पर उनके कई क्लिप्स वायरल होते रहते हैं।


सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1972 में उनकी शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी। कोरोना काल में सतीश शाह ने कोविड-19 का भी सामना किया था।


उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। इसके बाद वे ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में नजर आए।