बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jun-2025 04:16 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Election 2025: कैमूर के भभुआ पहुंचे भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय ने बड़ा एलान कर दिया है। रितेश पांडेय ने भभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन के कार्यों का काफी सराहना की और कहा कि शिक्षा पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि शिक्षा से ही हमारे देश का विकास होगा। शिक्षा का माहौल वैसा होना चाहिए जिससे कि बच्चे विद्यालय आने के लिए उत्सुक रहे।
रितेश पांडेय ने कहा कि वह जनता से सेवा का मौका मांगने आए हैं। उन्होंने जनता से वादा किया कि कोई भी शिकायत का मौका नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ जा सकते हैं और विधानसभा का चुनाव लड़ंगे। पार्टी इतना जल्दी टिकट क्लियर नहीं करती है, जिसकी वजह से बताने में देरी हो रही है। हमारा एक ही लक्ष्य है शिक्षा में सुधार लाना और उद्योग विहार में रहे।
उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में बिहार को बहुत ज्यादा पैकेज मिला है। दिन प्रतिदिन विकास हो रहा है। पहले सड़कों की स्थिति खराब थी आज बहुत अच्छी हो गई है और कैसे गति दिया जाए शिक्षा को और बेहतर बनाना ही हमारा उद्देश्य है। अगर मैं चुनाव यहां से जीतूंगा तो शिक्षा पर ऐसा काम करूंगा कि बच्चे विद्यालय अपनी मर्जी से आएंगे और पढ़ेंगे भी। पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा दिलाया जाएगा वैसा माहौल बनाया जाएगा।
रितेश पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह किया ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। जो अच्छा कार्य करेगा उसकी तारीफ लाजमी है, हम लोग करेंगे। पीएम मोदी ने हमला भी किया और पाकिस्तान को रोने भी नहीं दिया। वहीं अहमदाबाद में प्लेन क्रैश पर रितेश पांडे ने गहरा दुख जताया है और कहा कि ऐसी घटना फिर से न हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है।