ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, कहा- "अब सब कुछ...

Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, कहा- "अब सब कुछ मिल गया"

Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका देवी अब सिंगल मदर बन चुकी हैं। देवी ने बिना शादी किए, डॉक्टरी और वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से मां बनने का साहसिक निर्णय लिया है।

11-Sep-2025 09:04 AM

By First Bihar

Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका देवी अब सिंगल मदर बन चुकी हैं। देवी ने बिना शादी किए, डॉक्टरी और वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से मां बनने का साहसिक निर्णय लिया है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर देवी की खूब सराहना हो रही है। देवी ने एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


इस खबर की पुष्टि खुद देवी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए की, जिसके बाद उन्हें देश-विदेश से शुभकामनाएं मिलने लगीं। देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि देवी ने जर्मनी में रहते हुए स्पर्म बैंक की मदद से गर्भधारण किया था। यह उनका पहला प्रयास नहीं था। सात साल पहले भी उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थीं। इस बार सफलता मिलने पर देवी और उनका परिवार बेहद खुश है।


देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "ऐसा लग रहा है कि मुझे दुनिया की सारी खुशियां मिल गई हैं। यह मेरा निजी निर्णय था, और मुझे इस पर गर्व है।" उन्होंने कहा कि यह बच्चा उनकी जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा है, और अब वह अपने जीवन के इस नए अध्याय को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से जिएंगी।


भोजपुरी गायन में देवी ने एक अलग पहचान बनाई है। उनकी आवाज़ ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लाखों दिलों को छुआ है। हालांकि, उनका निजी जीवन भी हमेशा चर्चा में रहा है। साल 2021 में वह एक विदेशी फैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थीं। हालांकि बाद में उनका रिश्ता टूट गया और देवी ने अपने शर्तों पर जीवन जीने का फैसला लिया।


सोशल मीडिया पर देवी के इस फैसले को जहां कुछ लोग महिला सशक्तिकरण की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "देवी ने समाज की परंपरागत सोच को तोड़ा है। यह कदम उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अगर यही फैसला किसी मध्यम वर्गीय या कमजोर तबके की महिला ने लिया होता, तो शायद उसे परिवार और समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता।


कुछ आलोचकों ने यह भी सवाल उठाया है कि "इस बच्चे को पिता का प्यार नहीं मिलेगा", लेकिन देवी के समर्थकों का कहना है कि मां का प्यार ही काफी है, और वह इस बच्चे को दुनिया की कोई भी कमी महसूस नहीं होने देंगी।