बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jan-2025 07:18 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Saif Ali Khan Attack Case: खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने मुलाकात की है। जिस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने जख्मी सैफ अली खान को वक्त पर लीलावती अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी, एक्टर डिस्चार्ज होने के बाद उससे मिले। सैफ अली खान ने भजन सिंह को न सिर्फ गले लगाया, बल्कि 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया।
सैफ अली खान की मां और वेटरेन एक्टर शर्मिला टैगोर ने भी ऑटो ड्राइवर को धन्यवाद दिया साथ ही उसे आशीर्वाद भी दिया है। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने बताया कि- ‘मैं सैफ अली खान से मिला था। उन्होंने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही मेरी तारीफ भी की। मुझे सैफ अली खान और उनके परिवार से आशीर्वाद मिला।’ भजन सिंह राणा आगे कहते हैं, ‘ सैफ अली खान ने मुझे अपनी मां शर्मिला टैगोर जी से मिलवाया, मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने मुझे जो भी सही लगा, वह दिया और कहा कि जब भी मुझे मदद की जरूरत होगी, वह मौजूद रहेंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले भजन सिंह राणा को एक सामाजिक संस्था ने 11 हजार रुपए बतौर ईनाम के तौर पर दिए थे। इस तरह ऑटो ड्राइवर को कुल 61 हजार रुपये मिले हैं। पूरे सोशल मीडिया पर ऑटो ड्राइवर के अच्छे काम की चर्चा हो रही है।