ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / शोबिज छोड़ सनातनी बनी एक्ट्रेस इशिका तनेजा, गुरु दीक्षा लेकर पहुंची महाकुंभ

शोबिज छोड़ सनातनी बनी एक्ट्रेस इशिका तनेजा, गुरु दीक्षा लेकर पहुंची महाकुंभ

Ishika Taneja Latest News: शोबिज की दुनिया को छोड़कर एक्ट्रेस इशिका तनेजा महाकुंभ पहुंच गई हैं। गुरु दीक्षा लेकर वो सनातन का प्रचार कर रही हैं।

06-Feb-2025 02:27 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Ishika Taneja Latest News: महाकुंभ 2025 में कई चेहरे लाइमलाइट में हैं। वहीं, अब एक और नाम सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली की रहने वाली एक्ट्रेस इशिका तनेजा इन दिनों महाकुंभ पहुंची हैं और अध्यात्म की राह पकड़ ली हैं। इशिका तनेजा ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन अब उन्होंने ग्लैमर को छोड़कर अध्यात्म अपना लिया है। इशिका ने महाकुंभ से अपनी कई सारी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर ये साफ हो गया है कि वो धर्म की तरफ बढ़ चुकी हैं। 


मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीत चुकीं  साथ ही राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री इशिका तनेजा अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है। एक्ट्रेस ने कहा कि नाम और शोहरत के बाद भी उनका जीवन अधूरा सा लग रहा था। ऐसे में जीवन में सुख-शांति के लिए रियल लाइफ को भी सुंदर बनाना था। इसलिए उन्होंने धर्म के रास्ते को चुना है। इशिका ने कहा कि हर बेटी को धर्म के लिए आगे आना चाहिए। 


इशिका एक वीडियो में कहती हैं कि 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या कोई समझेगा। बाबर की औलादें इसकी कीमत नहीं समझ सकते। एक चुटकी सिंदूर हमें लव जिहाद, तीन तलाक और हलाला से बचाता है।' वह लड़कियों से सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा और काली बनने की बात कहती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की बेटियां मनोरंजन, नाचने या शो करने के लिए नहीं बनी हैं। ये बेटियां धर्म की रक्षा करने के लिए बनी हैं।  इशिका ने कहा कि 'मुझे जीवन में सुकून नहीं मिल रहा था। मैंने शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से दीक्षा ली, उन्होंने हमें कृष्ण का भजन करने की आज्ञा दी।' इसके बाद से वो सनातन के प्रचार में जुट गई। हालांकि, वह ये साफ कहती हैं कि वो साध्वी नहीं बनी हैं, वो एक सनातनी हैं क्योंकि साध्वी बनना आसान नहीं है।