ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा

Orange Benefits: गर्मियों में खाएं रोज एक संतरा, रखें इन 8 बड़ी परेशानियों को खुद से दूर

Orange Benefits: गर्मियों में रोज एक संतरा खाने से बढ़ेगी इम्युनिटी, चमकेगी स्किन और दिल हमेशा रहेगा स्वस्थ। जानिए इसके 8 बड़े फायदे...

06-May-2025 04:25 PM

By First Bihar

Orange Benefits: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में रोज एक संतरा शामिल करें, तो सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं। संतरा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी खजाना है। यह फल न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देता है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन और दिल की सेहत तक को भी दुरुस्त रखता है।


सबसे पहले, संतरा आपकी इम्युनिटी को बुलंद करता है। इसमें ढेर सारा विटामिन-सी होता है, जो गर्मी में फैलने वाले इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही, संतरे में 87% पानी और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो पसीने की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर रखते हैं। गर्मी में स्किन की चमक फीकी पड़ने लगती है, लेकिन संतरे के एंटीऑक्सीडेंट्स हमें सनबर्न और टैनिंग से बचाते हैं और कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को जवान रखते हैं। यानी, सीधी बात कहें तो संतरा खाकर आप गर्मी में भी ग्लो कर सकते हैं।


केवल यही नहीं संतरा पाचन के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है, जो लोगों को गर्मी में अक्सर परेशान किया करती हैं। अगर आपकी आंखें धूप और प्रदूषण से थक जाती हैं, तो संतरे का विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, और अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो जान लें कि संतरा कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला एक फल है, जो भूख को कंट्रोल करता है और अनहेल्दी स्नैक्स से भी आपको दूर रखता है।


इन फायदों के अलावा दिल की सेहत के लिए भी संतरा कमाल का है। इसमें पोटैशियम और फोलेट ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को स्वस्थ रखते हैं। और हाँ, गर्मी में थकान दूर करने के लिए संतरे से बेहतर तो कुछ है ही नहीं। इसका नेचुरल शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स आपको तुरंत एनर्जी देते हैं, ताकि आप दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहें। तो इस गर्मी में एक संतरा रोज खाना शुरू करें और फिर लें इन फायदों का मजा।