ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा

Nonveg health risks summer: गर्मी में खाते हैं नॉनवेज तो हो जाईये सावधान ...जानें ज्यादा सेवन से क्या हो सकते हैं खतरे?

Nonveg health risks summer: अगर आप नॉनवेज लवर हैं और छुट्टियों या वीकेंड पर स्वाद का मजा लेना चाहते हैं, तो सावधान हो जाइए। गर्मी के मौसम में ज्यादा नॉनवेज खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

13-May-2025 02:40 PM

By First Bihar

 Nonveg health risks summer: वीकेंड हो या बच्चों की गर्मी की छुट्टियां, नॉनवेज प्रेमियों को स्वादिष्ट मटन, चिकन या मछली खाने का बहाना मिल ही जाता है। हालाँकि विशेषज्ञों की मानें तो गर्मियों के मौसम में नॉनवेज का अत्यधिक सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र पर असर डालता है, बल्कि यह शरीर में गर्मी बढ़ाकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।


गर्मियों में क्यों खतरनाक है नॉनवेज?

गर्मी के मौसम में शरीर हल्का और ठंडा भोजन आसानी से पचा पाता है। जबकि मटन, चिकन और मछली जैसे नॉनवेज आइटम प्रोटीन और फैट से भरपूर होते हैं जिन्हें पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


शरीर में गर्मी और एलर्जी का खतरा

नॉनवेज को ‘हीटिंग फूड’ माना जाता है, जो शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इससे त्वचा पर चकत्ते, मुंहासे, खुजली और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सीफूड खाने वाले लोगों को गर्मियों में एलर्जी की समस्या भी बढ़ सकती है।


डिहाइड्रेशन और किडनी पर असर

गर्मियों में नॉनवेज पचाने के लिए शरीर को ज्यादा पानी चाहिए होता है। यदि पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, अधिक प्रोटीन किडनी पर दबाव डालता है जिससे किडनी स्टोन या यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।


फूड पॉइजनिंग और हृदय रोग का खतरा

गर्मी में नॉनवेज जल्दी खराब हो सकता है। अधपका मांस खाने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे सैल्मोनेला या ई. कोलाई हो सकते हैं, जिससे उल्टी, दस्त या पेट दर्द की शिकायत होती है। साथ ही रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियों और मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है।


क्या करें?

गर्मियों में हल्का और सादा भोजन लें।

नॉनवेज अगर खाएं तो कम मात्रा में और अच्छी तरह पका हुआ।

दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

फ्रीज में स्टोर किए गए मीट को बार-बार न निकालें।