Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
28-May-2021 08:37 PM
PATNA : नीतीश सरकार बिहार में मोटर ड्राइविंग स्कूल खोलने जा रही है. राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिलों में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण और ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की कार्रवाई की जा रही है. राज्य में कुल 76 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जाऐंगे. पहले 38 जिलों के लिए 61 ड्राइविंग स्कूल खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसकी संख्या बढ़ा कर 76 किया गया है. चालकों के ड्राइविंग क्वालिटी में सुधार होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी.
इसके अलावे सरकार तृतीय चरण में 500 अतिरिक्त बस स्टाॅप का निर्माण कराने जा रही है. सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के सुरक्षित पड़ाव की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टाॅप का निर्माण कार्य चल रहा है. अब तक दो चरणों में 1082 लक्ष्य के विरुद्ध 409 स्थलों पर बस स्टाॅप का निमार्ण कार्य पूर्ण हो चुका है. शेष स्थलों पर कार्य प्रगति पर है. तृतीय चरण में 500 अतिरिक्त बस स्टाॅप का निर्माण प्रस्तावित है.
सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न संबंधित विभागों (स्टेक होल्डर) और सभी जिला परिवहन पदाधिकारी सह सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों और भविष्य के कार्य योजनाओं पर विभागवार समीक्षा की गई. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वितीय प्रस्ताव पारित किये गए.