ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा

Morning routine for stress free life: सुबह की ये 8 आदतें बदल देंगी आपकी ज़िंदगी, बढ़ेगा फोकस और मिलेगी सफलता

Morning routine for stress free life: अगर आपका भी दिनभर काम में मन नहीं लगता, तो सुबह की ये 8 आदतें आपकी ज़िंदगी बदल सकती हैं। हेल्दी मॉर्निंग रूटीन अपनाकर आप न सिर्फ प्रोडक्टिव बन सकते हैं बल्कि तनाव और थकान को भी अलविदा कह सकते हैं।

08-May-2025 08:00 AM

By First Bihar

Morning routine for stress free life: आज के समय में बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि उनका मन दिनभर काम में नहीं लगता, आलस्य और तनाव हावी रहता है और बिना कुछ किए ही दिन निकल जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर दिन की शुरुआत कुछ अच्छी आदतों के साथ की जाए तो न सिर्फ प्रोडक्टिविटी बढ़ती है बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत भी बेहतर होती है। आइए जानते हैं वो 8 मॉर्निंग रूटीन जिनसे दिन की सही शुरुआत हो सकती है।

जल्दी उठने की आदत डालें

एक सफल दिन की शुरुआत समय से होती है। ऑफिस या कॉलेज जाने के दो घंटे पहले उठने से खुद के लिए समय मिलता है और दिन का प्रबंधन बेहतर होता है।

 बिस्तर ठीक करें

सुबह उठते ही सबसे पहले बिस्तर ठीक करने की आदत मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालती है। यह एक छोटी लेकिन असरदार आदत है जो अनुशासन और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है।

 स्ट्रेचिंग करें

नींद के बाद शरीर सुस्त होता है, ऐसे में 5-10 मिनट की स्ट्रेचिंग शरीर को ऊर्जा देती है और मूड भी अच्छा बनाती है।

 फोन से दूरी बनाएं

सुबह उठते ही फोन चेक करना तनाव का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि जागने के कम से कम 30 मिनट बाद ही फोन देखें।

थोड़ी देर टहलें

सुबह की ताजी हवा में हल्की वॉक करना मन और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे माइंड रिलैक्स होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

 मेडिटेशन को बनाएं आदत

रोजाना सिर्फ 2 से 5 मिनट का मेडिटेशन भी आपकी एकाग्रता बढ़ा सकता है और तनाव को कम कर सकता है।

 नहाना ना भूलें

ठंडे या गर्म पानी से नहाने से शरीर की थकावट दूर होती है और माइंड फ्रेश हो जाता है, जिससे आप दिनभर तरोताजा रहते हैं।

 हेल्दी ब्रेकफास्ट लें

दिन की शुरुआत हेल्दी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट से करें। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और शरीर को ऊर्जा देता है।


अगर आप इन 8 आदतों को अपनी सुबह की रूटीन में शामिल कर लें, तो आपका दिन न केवल ज्यादा प्रोडक्टिव रहेगा, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। बदलती जीवनशैली में ये आदतें छोटी जरूर हैं, लेकिन इनके प्रभाव बड़े हैं।