Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
21-Apr-2021 06:35 PM
PATNA : रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है. रमज़ान पूरे एक महीने का महा पर्व होता है, जिसकी शुरुआत सेहरी से होकर इफ़्तार पर खत्म होती है. सेहरी सूरज उगने से पहले करते है और दिन भर भूखे रहने के बाद शाम में सूरज ढलने के दौरान इफ़्तार करते हैं. सेहरी के बाद दिन भर भूखे रहना होता है तो इसके लिए हमें जरूरत है कि हम सेहरी के समय हाई फाइबर, हाई प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लिक्वड जैसी डायट का सेवन करें. इससे हम दिन भर खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे.
सेहरी के समय लिक्वड डायट जैसे दूध, जूस पिए इससे हमारा शरीर दिन भर हाइड्रेटेड रहेगा पानी की कमी नहीं होगी और हम खुद को तरवोताजा महसूस करेंगे. चुकी सेहरी हम सुबह उठते के साथ करते है तो इस समय ज्यादा कुछ खाना भी सही नहीं होता तो डायट को एक लिमिट में ही लें. नमक और ज्यादा तला भूना खाने से बचें. दूध, जूस, फ्रूट्स और ड्रायफ्रूट्स जैसी चीजें काफी हैं। इन चीजों से दिन भर हमारे शरीर को मजबूती मिलेगी.
जब समय इफ़्तार का होता है तो दिन भर भूखे होने के कारण हम बेहिसाब खा लेते है और बाद ने एसिडिटी या गैस जैसे प्रॉबलम से सामना करना पड़ता है. इफ़्तार खोलने की शुरुआत हम खजूर से करते हैं. यह हमारे इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है और कई तरह की बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है. इसमें कार्बहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. रोजे के दौरान हम दिन भर भूखे और प्यासे रहते है जिससे त्वचा भी ड्राई पर जाती है ऐसे में खजूर हमारी त्वचा के लिए काफी फायदमंद साबित होता है.
इफ़्तार के दौरान ज्यादा मीठा खाने से भी बचें. चुकी इस समय काफी गरमी होती है तो मौसमी फलों को डायट में शामिल करें. यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.