बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Mar-2020 03:21 PM
PATNA : रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी उत्सुक है. घर परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट पकवान और रंग खेलने का अलग ही आनंद है. ऐसे में जाहिर है कि आप कुछ यादों को सहेजना चाहेंगे, पर कहीं इस चक्कर में आप अपने महंगे फोन को पानी और रंग से ख़राब न कर बैठें. आइये जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचा सकते हैं.
1. रंग खेलते वक्त आप ब्लूटूथ इयरफोन का उपयोग कर सकते है. ब्लूटूथ इयरफोन यूज़ करने की वजह से आपको बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप इसके लिए सस्ते ब्लूटूथ इयरफोन खरीद सकते है.
2. फोन के खुले हिस्सों को टेप से कवर कर दें. ऐसा करने से फ़ोन के अंदर रंग या पानी घुसने की संभावना कम हो जायेगी.
3. यदि फ़ोन पानी में गिर जाये तो उसे तुरंत निकाल कर पोंछ लें और कच्चे चावल के डब्बे में डलकर 24 घंटे के लिए रख दें. ध्यान रहे ऐसा करने से पहले सिम कार्ड और बाकी चीजें निकाल लें चावल फ़ोन की नमी सूख जाएगा.
4. फोन को लेमिनेट करा लें. पानी से बचाने के लिए आप फोन को लेमिनेट करा सकते हैं, फोन का लुक थोड़ा खराब लगेगा पर आपका कीमती फोन बच जायेगा.
5. बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन स्प्रे मिलते है जिनका इस्तेमाल आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं. इनके फोन के स्क्रीन को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता.
6. सिलिका जेल की कुछ पुड़िया इक्कठा कर एक पाउच में रखें साथ ही अपने फ़ोन को भी उस में डाल दे. सिलिका जेल फोन में मौजूद नमी को सोख लेगा.