BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
12-Apr-2025 06:53 PM
By First Bihar
Curry Leaves Benefits: आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी में खुद की सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हम सब चाहते हैं कि स्वस्थ रहें और दिनभर ताजगी महसूस करें। ऐसे में अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत करी पत्तों के सेवन से करें, तो यह न सिर्फ आपके शरीर को पोषण देगा बल्कि कई समस्याओं से राहत भी दिलाएगा।
ब्लड शुगर को रखे नियंत्रित
करी (Curry) पत्ते प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। यदि डायबिटीज के मरीज रोजाना करी पत्तों का सेवन करें, तो यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को स्थिर बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
वजन कम करने में करता है सहायता
इन पत्तों में मौजूद औषधीय तत्व मेटाबोलिज्म( metabolism) को तेज करते हैं, जिससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। खाली पेट इनका सेवन वजन घटाने की प्रक्रिया को गति देता है और शरीर को फिट बनाए रखने में सहायक होता है।
बालों के लिए लाभकारी
जो लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं, उनके लिए करी पत्ते किसी वरदान से कम नहीं। इनमें मौजूद विटामिन बी और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और उन्हें प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। नियमित सेवन से बाल झड़ना कम हो सकता है और बालों की ग्रोथ में सुधार होता है।
त्वचा को बनाएं चमकदार और साफ़
करी पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मुहांसों को कम करते हैं और त्वचा की रंगत को निखारते हैं।
पाचन को करें मजबूत
इन पत्तों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया (Digestion) को सुधारते हैं। गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है।
कैसे करें करी पत्तों का उपयोग
करी ( Curry) पत्तों को आप सीधा चबा सकते हैं या फिर इनका रस निकालकर पी सकते हैं। इन्हें शेक, काढ़ा या जूस में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। साथ ही, आप इन्हें खाने में जैसे दाल, सब्जी या सूप में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज से ही करी पत्तों को अपनी सुबह की डेली लाइफ रूटीन में शामिल करें|