धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
29-Sep-2025 09:35 PM
By First Bihar
RANCHI: रांची में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल की खास थीम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अरगोड़ा चौक स्थित यह पंडाल प्राचीन गुरुकुल शिक्षा प्रणाली पर आधारित है।
पंडाल में कुल 21,000 पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है, जिससे यह एक भव्य पुस्तकालय जैसा नजर आता है। इन हजारों पुस्तकों के बीच मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह अनोखा नजारा श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुस्तक प्रेमियों के लिए भी बेहद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
झारखंड की राजधानी रांची के इस दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिस तरह की भीड़ पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल को देखने के लिए लोगों की उमड़ती है, ठीक उसी तरह की भीड़ ‘गुरुकुल’ शिक्षा थीम पर बनाए गये रांची के इस पूजा पंडाल को देखने के लिए उमड़ रहा है।
रांची के इस पंडाल की खासियत है कि इसे 21,000 पुस्तकों से सजाया गया है। जो भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के महत्व को दर्शा रहा है। अरगोड़ा चौक स्थित पंडाल एक भव्य पुस्तकालय जैसा दिखता है, जिसमें हजारों पुस्तकों के बीच देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है।