ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / india / World Student's Day: कलाम की 10 बातें जो स्टूडेंट्स को सोचने पर कर...

World Student's Day: कलाम की 10 बातें जो स्टूडेंट्स को सोचने पर कर देगी मजबूर, बदल सकती हैं उनकी जिंदगी,जानें क्या है वह बातें

World Student's Day: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिर्फ एक वैज्ञानिक या देश के राष्ट्रपति नहीं थे, बल्कि एक महान सोच वाले व्यक्ति, शिक्षक और प्रेरणा देने वाले मार्गदर्शक भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं को मोटिवेशन देते हैं और मुश्किल वक्त में आगे बढ़ने का

15-Oct-2025 08:42 AM

By First Bihar

World Student's Day: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिर्फ एक वैज्ञानिक या देश के राष्ट्रपति नहीं थे, बल्कि एक महान सोच वाले व्यक्ति, शिक्षक और प्रेरणा देने वाले मार्गदर्शक भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं को मोटिवेशन देते हैं और मुश्किल वक्त में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। आइए जानें उनके कुछ ऐसे ही प्रेरक विचार।


डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: एक सोच, जो आज भी हमें दिखाती है रास्ता - भारत के पूर्व राष्ट्रपति और जाने-माने वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन हम सभी के लिए एक मिसाल है।उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। लेकिन उन्होंने बड़े सपने देखे और कड़ी मेहनत से उन्हें पूरा भी किया। इसी वजह से उन्हें "मिसाइल मैन" और "जनता के राष्ट्रपति" के नाम से जाना गया। डॉ. कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, विज्ञान और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में लगा दिया। उन्होंने भारत के रक्षा क्षेत्र में कई बड़े काम किए, और राष्ट्रपति बनने के बाद भी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े रहे। वो हमेशा उन्हें सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहे।


इसी कारण उनकी जयंती 15 अक्टूबर को हर साल "विश्व छात्र दिवस" (World Students’ Day) के रूप में मनाई जाती है। डॉ. कलाम सिर्फ एक वैज्ञानिक या राष्ट्रपति नहीं थे, वो एक महान सोच वाले इंसान, प्रेरक शिक्षक और सच्चे मार्गदर्शक थे।उनके विचार आज भी लाखों युवाओं को कठिनाइयों से लड़ने और आगे बढ़ने का हौसला देते हैं।वो सिखाते हैं कि अगर हमारे पास बड़ी सोच, मजबूत इरादे और मेहनत करने की लगन हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।


डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 10 प्रेरणादायक विचार-

सपना वही है जो नींद ना आने दे।

(सिर्फ सोते वक्त देखे गए सपने नहीं, बल्कि असली सपने वो है जो हमें सोने न दे)


सूरज की तरह चमकने के लिए, पहले सूरज की तरह जलना पड़ता है।

(मेहनत के बिना सफलता नहीं मिलती)


छोटा लक्ष्य बनाना गलत है, हमेशा बड़ा सोचो।

(बड़े सपने देखो और उन्हें पाने की कोशिश करो)


अगर आपके पास आत्मविश्वास और मेहनत है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

(मुश्किलें आती हैं, लेकिन उनसे हारना नहीं चाहिए, हर चुनौती हमें मजबूत बनाती है)


सबसे तेज़ दिमाग क्लासरूम की आखिरी बेंच पर भी हो सकता है।

(टैलेंट किसी एक जगह या स्थिति से नहीं पहचाना जाता)


पहली सफलता के बाद रुकना नहीं चाहिए।

(वरना लोग कहेंगे कि पहले की जीत सिर्फ किस्मत थी)


अगर आप भविष्य नहीं बदल सकते, तो अपनी आदतें बदलो – वही आपका भविष्य बनाती हैं।

(सच्चा ज्ञान यह है कि आपको यह पता हो कि आप सब कुछ नहीं जानते,

विनम्रता और सीखते रहना ही असली समझदारी है)


शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है, जिससे हम दुनिया को बदल सकते हैं।

(अगर आप इन विचारों को अपनाते हैं, तो जीवन में आप न सिर्फ खुद बेहतर बनेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं।


डॉ. कलाम की बातें आज भी हमें सिखाती हैं कि सपने देखने से मत डरिए — बस उन्हें सच करने की हिम्मत रखिए।