ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Police News: मर्डर केस में लापरवाही पड़ी भारी, बिहार के थानेदार पर गिरी गाज, SP ने मांगा जवाब

Bihar Police News: सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में हुए आपसी विवाद में हत्या मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

Bihar Police News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के सारण में हत्या के मामले में लापरवाही बरतना एक थानेदार पर भारी पड़ गया। कर्तब्यहीनता के आरोप में एसपी ने बनियापुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सारण पुलिस ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। मामला सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला का है, जहां बीते दिनों हुए आपसी विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। 


मृतक के परिवार ने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन थाना अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद परिजनों ने सारण के एसपी से मामले की जांच की मांग की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी–2 ने पूरे मामले की गहन जांच की और एसपी को रिपोर्ट सौंप दी।


एसडीपीओ की रिपोर्ट में बताया गया कि जांच में यह पाया गया कि बनियापुर थाना अध्यक्ष ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती है। इस रिपोर्ट के आधार पर सारण एसपी ने थानेदार को निलंबित करते हुए 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता