शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
09-May-2025 07:16 AM
By First Bihar
S-400: 8 मई 2025 की रात जब पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों.. जिनमें श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, और लुधियाना शामिल थे.. पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की, तब भारत की S-400 ‘सुदर्शन’ वायु रक्षा प्रणाली ने उसकी सारी साजिश को धूल में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन S-400 की अचूक तकनीक ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। ये रक्षा कवच, जिसे भारत ने 2018 में अपने सच्चे दोस्त रूस से खरीदा था, आज देश की सुरक्षा का पर्याय बन चुका है।
बताते चलें कि, S-400 खरीदने का रास्ता आसान नहीं था। 2017 में अमेरिका ने CAATSA कानून बनाकर रूस, उत्तर कोरिया, और ईरान के साथ रक्षा सौदों पर प्रतिबंध लगाया था। जब भारत ने रूस के साथ 5.4 बिलियन डॉलर का S-400 सौदा किया, तो अमेरिका ने धमकियां दीं और अपने पैट्रियट व THAAD सिस्टम खरीदने का दबाव बनाया। लेकिन PM मोदी ने साफ कहा, “भारत का फैसला उसका अपना है।” उनकी इस दृढ़ता ने न सिर्फ अमेरिका को चुप कराया, बल्कि 2018 में CAATSA में संशोधन कर भारत को छूट भी दिलाई।
बता दें कि, S-400 दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक है, जो 400 किमी तक के दायरे में मिसाइलों, ड्रोन, और फाइटर जेट्स को नष्ट कर सकती है। इसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले को नाकाम किया, बल्कि भारत के 15 प्रमुख शहरों को बर्बादी से बचा लिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने लाहौर और रावलपिंडी में पाकिस्तानी एयर डिफेंस को तबाह किया, और S-400 ने भारत को जवाबी हमले से सुरक्षित रखा।
केवल यही नहीं, S-400 की सफलता ने PM मोदी की दूरदर्शिता को साबित किया है। जब दुनिया के ताकतवर देश भारत पर दबाव बना रहे थे, तब मोदी ने रूस के साथ सौदा कर देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आज ट्रंप से लेकर पुतिन तक उनकी तारीफ करते हैं, क्योंकि वे भारत के हितों से समझौता नहीं करते।