बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
08-Jan-2026 04:25 PM
By First Bihar
DESK: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की RTO सोना चंदेल इन दिनों अपने सख्त फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपने सरकारी गाड़ी का चालान काटा, बल्कि अपने पति की स्कूटी का भी चालान काटा और जुर्माना वसूला। ऐसा कर सरकारी अफसर सोना चंदेल ने यह संदेश देने का काम किया कि कानून सबके लिए बराबर है।
दरअसल, मामला पिछले महीने का है, जब RTO सोना चंदेल काला अंब क्षेत्र में सुबह के समय वाहनों की नियमित जांच पर निकली थीं। इस दौरान बैरियर पर तैनात स्टाफ वाहनों की जांच कर रहा था। तभी जांच के क्रम में एक कर्मचारी ने सोना चंदेल को बताया कि उनकी सरकारी गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HP 63 C-7365 है, उसका प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल हो चुका है। यह जानकारी मिलते ही RTO सोना चंदेल ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने सरकारी गाड़ी का 500 रुपये का चालान काट दिया और तुरंत पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी बनवाया।
इससे पहले भी RTO सोना चंदेल अपने इसी तरह के फैसले को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अभियान के दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर अपने ही पति की स्कूटी का 3,000 रुपये का चालान काटा था। बताया जाता है कि इस जुर्माने की राशि उन्होंने खुद अपनी जेब से अदा की थी।
आरटीओ सोना चंदेल का कार्य रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली रहा है। वर्ष 2024-25 के दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालानों के माध्यम से लगभग ढाई करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए हैं। उनके इस निष्पक्ष और ईमानदार रवैये की आम लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अब लोग ‘लेडी सिंघम’ कहने लगे हैं।