ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / india / एलन मस्क ने बदल दिया Twitter का नाम और लोगो, अब X बनी...

एलन मस्क ने बदल दिया Twitter का नाम और लोगो, अब X बनी कंपनी की पहचान

24-Jul-2023 03:13 PM

By First Bihar

DESK: एलन मस्क ने एक बार फिर बड़ा प्रयोग किया है। मस्क ने इस बार न सिर्फ कंपनी का लोगों बदला है बल्कि कंपनी का नाम भी बदल दिया है। अब Twitter की ब्लू बर्ड की जगह X को एंट्री मिली है और कंपनी का ना भी अब x.com हो गया है। यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर का लोगो बदला है, इससे पहले मस्क ने ब्लू बर्ड की जगह डॉजकॉइन को ट्विटर का लोगो बनाया था लेकिन बाद में उसे बदल दिया था लेकिन इस बार कंपनी के लोगो के साथ साथ नाम को भी बदल दिया है।


दरअसल, साल 2022 के अक्टूबर महीने में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के सरताज बन गए थे। ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले न सिर्फ कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल और चीफ लीगल एडवाइजर विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखाया बल्कि कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। तब इसको लेकर खूब चर्चा हुई थी। इसी बीच कई एडवर्टाइजर्स ने ट्विटर पर एड चलाना बंद कर दिया, जिसके कारण मस्क को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। 


इसके बाद मस्क ने पेड ब्लू टिक सर्विस को लॉन्च किया, इस सर्विस के लॉन्च होने के बाद यूजर्स को ब्लू टिक लेने के लिए पैसे देने पड़े। इस दौरान कई और बड़े बदलाव भी ट्विटर में देखने को मिले। एक दिन मस्क ने यूजर्स ब्लू बर्ड की जगह डॉजकॉइन को ट्विटर का लोगो बनाकर चौंका दिया लेकिन बाद में उसे बदल कर फिर से ब्लू बर्ड को लोगो बना दिया। अब एक बार फिर से मस्क ने ट्विटर का लोगो और कंपनी का नाम बदलकर अबतक का सबसे बड़ा फैसला लिया है।